Posts

Image
The next one...for welcome of the lovely month "FEBRUARY"... आ गया है वो महीना.... जिसमें, थोड़ी नई मिठास है, थोड़ी बीती हुई बात है, एक हल्की सी मुस्कान है, एक अलहदी सी शाम है। थोड़ा दर्द भरा एहसास है, थोड़ी उनसे मिलने की आस है, थोड़े आंसू भरी सी आँखें हैं, थोड़ी दूर तलक वो झांके हैं। अपने मन का विश्वास है, कुछ लबों पे हल्की प्यास है, कुछ दर्द पुराने उलझे हैं, कुछ नए तराने सुलझे हैं। कुछ फूल नए से खिले हुए हैं, कुछ फूल दिलों से मिले हुए हैं, कुछ बात पुरानी याद आई है, कुछ ख़्वाब नए फ़िर बुने हुए हैं। ये फरवरी का महीना है जनाब, ना पन्ना मेरा ख़तम हुआ है, ना कलम हमारी रुकी हुई है... बस प्यार आपका बना रहे, ये बात यहीं से शुरू हुई है... #Vicku ki diary...@007
Image
The next one... मैं पास आता रहा, वो दूर जाती रही, मैं हंसाता रहा, वो रुलाती रही, इश्क़ का ये अंदाज़ कुछ अलग सा ही था, मैं भुलाता रहा, वो याद आती रही।। मैं भुलाता रहा, वो याद आती रही।। # Vicku ki diary...@007
Image
The next one... गैरों से खता तो हम कर ना सके, अपनों का पता ना चल पाया, चार दिन की जिन्दगी में यारों, ना हंस पाया ना रो पाया।। # Vicku ki diary...@007
Image
The next one... कभी लौट आना मत, यूं आँखें सुजाना मत, यूं दिल को धड़काना मत, अपनी प्यारी सी ख़ुशबू मेरे आस पास महकाना मत, तुमको कसम है इस बेवजह की अपने चेहरे से कभी रूबरू करवाना मत।। गुज़ारिश है तुमसे कि, कभी लौट आना मत।। # Vicku ki diary...@007
Image
The next one... ख़्वाब तो नहीं देखा था मैंने उसे अपना बनाने का, बस वो नज़रों के सामने आए और दिल में बस गए।। Vicku ki diary...@007 💕
Image
The next one... कुछ दिल ने कहा आज फिर से...... "एक छोटी सी कोशिश की थी मैंने भी वफ़ा करने की, क्या पता था कि इस वफ़ा की कोई कद्र ही नहीं होती।। एक छोटी सी ख्वाहिश की थी मैंने भी उसे अपनी ज़िन्दगी बनाने की, क्या पता था कि इस ज़िन्दगी की भी कोई उम्र ही नहीं होती।।" Vicku ki diary...@007